Number 1 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: अंक ज्योतिष अनुसार 1 अंक सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों की बर्थ डेट 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 बनता है। इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, तेजस्वी और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाले होते हैं। साल 2023 की बात करें तो इस साल आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। लेकिन जीवन के कई क्षेत्रों में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए नव वर्ष 2023...
Numerology 2023 For Number 1 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल?
अंक ज्योतिष 2023: मूलांक 1 करियर लाइफ
करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लक्ष्यों को प्राप्त करने में काफी चुनौतियां आ सकती हैं। अपेक्षा अनुसार परिणाम प्राप्त होने के कम ही आसार हैं। किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। अगस्त के बाद ही स्थिति में सुधार होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। बिजनेस वाले लोगों को भी अपनी योजनाओं में बदलाव करना होगा। पदोन्नति में समय लग सकता है।
अंक ज्योतिष 2023: मूलांक 1 लव लाइफ
नया साल आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ काफी समय बिताएंगे। किसी भी तरह की गलतफहमी आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। नवंबर और दिसंबर में सफलता मिलेगी।
अंक ज्योतिष 2023: मूलांक 1 शिक्षा लाइफ
मूलांक 1 वाले जो विद्यार्थी शोध क्षेत्र में हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सफलता कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगी। हालांकि इस साल विद्यार्थी जो कुछ भी चाहते हैं उसे हासिल करने में सक्षम होंगे। लेकिन इसके लिए फोकस जरूरी होगा।
अंक ज्योतिष 2023: मूलांक 1 पारिवारिक लाइफ
बहुत सी चीजें अपने पक्ष में करने के लिए, आपको सामाजिक और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होगी। हालांकि इसके लिए आपको काफी प्रयास की आवश्यकता होगी। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। यदि आप अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते हैं तो आपके रिलेशन में खटास आ सकती है। परिवार वालों का कई चीजों में साथ ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
अंक ज्योतिष 2023: मूलांक 1 उपाय
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वालों को अपने दाहिने हाथ में लाल धागा बांधना चाहिए। हर महीने में एक बार भगवान हनुमान के मंदिर में जरूर जाएं। भाग्योदय के लिए भगवान हनुमान के मंदिर में कपड़ों का दान करें।
