November Month Vrat Tyohar List 2024 :भाई दूज से लेकर देवउठनी एकादशी तक नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत, त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

November Month Vrat Tyohar List 2024 : नवंबर का महीना व्रत, त्योहार के लिहाज से बहुत ही विशेष माना जाता है। इस महीने में बहुत ही मुख्य त्योहार आते हैं। आइए यहां देखें नवंबर महीने के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट।

November Month Vrat Tyohar List 2024 (नवंबर मास के व्रत त्योहार 2024) : नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना व्रत और त्योहारों से भरा हुआ रहता है। इस महीने में भाई दूज, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व के साथ- साथ देवउठनी जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। इस महीने में भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जगते हैं। नवंबर के महीने में देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं। नवंबर का महीना हिंदू महीने का कार्तिक और मार्गशीर्ष महीना होता है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसी के साथ नवंबर मास में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है। आज हम यहां आपको नवंबर महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में बताएंगे।

November Month Vrat Tyohar List 2024 (नवंबर महीने के व्रत त्योहार लिस्ट 2024)

1 नवंबर 2024कार्तिक अमावस्या
2 नवंबर 2024गोवर्धन पूजा, चंद्र दर्शन और अन्नकूट
3 नवंबर 2024भाई दूज
5 नवंबर 2024वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
6 नवंबर 2024 लाभ पंचमी, खरना
7 नवंबर 2024छठ पूजा षष्टी
8 नवंबर 2024छठ पूजा उषा अर्घ्य
9 नवंब 2024 गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत
10 नवंबर 2024अक्षय नवमी
11 नवंबर 2024कंस वध
12 नवंबर 2024देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024 प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, सत्यनारायण व्रत
16 नवंबर 2024वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2024रोहिणी व्रत
18 नवंबर 2024सौभाग्य सुंदरी तीज, संकष्टी गणेश चतुर्थी
22 नवंबर 2024कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 कालाष्टमी व्रत
26 नवंबर 2024उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर 2024प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024मासिक शिवरात्रि

November Month Grah Gochar (नवंबर महीने में पड़ने वाले ग्रह गोचर 2024)

7 नवंबर 2024शुक्र गोचर करके धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
15 नवंबर 2024शनि मार्गी, शनि अपनी मूल राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे।
16 नवंबर 2024सूर्य गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे
26 नवंबर 2024बुध वक्री, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में उल्टी चाल चलेंगे।

नवंबर महीने का धार्मिक महत्व (November Month Importance)

शास्त्रों में नवंबर के महीने का बहुत ही अधिक महत्व है। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही खास मान जाता है। नवंबर के महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। नवंबर के महीने में ही हिंदू महीने के आगहन मास की शुरुआत होती है। जिसे मार्गशीर्ष महीना भी कहा जाता है। कार्तिक और अगहन का महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस महीने में सारे मुख्य त्योहार भी आते हैं। नवंबर के महीने में पवित्र नदी में स्नान करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।

End of Feed