अध्यात्म

Govardhan Puja Mantra In Hindi: गोवर्धन पूजा के समय करें इन खास मंत्रों का जाप, श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद

Govardhan Puja Mantra: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गोवर्धन और कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। यहां पढ़ें गोवर्धन पूजा के मंत्र।

Image

Govardhan Puja Mantra

Govardhan Puja Mantra (गोवर्धन पूजा मंत्र) : गोवर्धन पूजा का त्योहार ब्रज के लोगों के द्वारा बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 प्रकार का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही अन्नकूट का भी भोग लगाने की परंपरा है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा में मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। यहां देखें गोवर्धन पूजा के मंत्र।

Govardhan Puja Mantra (गोवर्धन पूजा मंत्र)

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता।

घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं व्यपोहतु।।

Krishna Mantra (कृष्ण मंत्र)

''श्री कृष्णाय वयं नुम:

सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।

तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम:।।

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

Govardhan Puja Mantra Vidhi (गोवर्धन पूजा मंत्र जाप कैसे करें)

गोवर्धन पूजा के दिन स्नान के बाद विधिवत पूजा करें और भगवान कृष्ण और गोवर्धन की प्रतिमा के सामने सच्चे मन से मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्रों का जाप करने से पूजा पूरी मानी जाती है। गोवर्धन पूजा में कृष्ण जी के मंत्रों का जाप करने से साधक को सुख, समृद्धि और अच्छे सेहत की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article