November Month Vrat Tyohar List 2024 (नवंबर मास के व्रत त्योहार 2024) : नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना व्रत और त्योहारों से भरा हुआ रहता है। इस महीने में भाई दूज, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व के साथ- साथ देवउठनी जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। इस महीने में भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जगते हैं। नवंबर के महीने में देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाते हैं। नवंबर का महीना हिंदू महीने का कार्तिक और मार्गशीर्ष महीना होता है। ये महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसी के साथ नवंबर मास में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है। आज हम यहां आपको नवंबर महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में बताएंगे।
November Month Vrat Tyohar List 2024 (नवंबर महीने के व्रत त्योहार लिस्ट 2024)
| 1 नवंबर 2024 | कार्तिक अमावस्या |
| 2 नवंबर 2024 | गोवर्धन पूजा, चंद्र दर्शन और अन्नकूट |
| 3 नवंबर 2024 | भाई दूज |
| 5 नवंबर 2024 | वरद चतुर्थी, नहाय- खाय |
| 6 नवंबर 2024 | लाभ पंचमी, खरना |
| 7 नवंबर 2024 | छठ पूजा षष्टी |
| 8 नवंबर 2024 | छठ पूजा उषा अर्घ्य |
| 9 नवंब 2024 | गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत |
| 10 नवंबर 2024 | अक्षय नवमी |
| 11 नवंबर 2024 | कंस वध |
| 12 नवंबर 2024 | देवउठनी एकादशी |
| 13 नवंबर 2024 | प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह |
| 14 नवंबर 2024 | विश्वेश्वर व्रत |
| 15 नवंबर 2024 | कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, सत्यनारायण व्रत |
| 16 नवंबर 2024 | वृश्चिक संक्रांति |
| 17 नवंबर 2024 | रोहिणी व्रत |
| 18 नवंबर 2024 | सौभाग्य सुंदरी तीज, संकष्टी गणेश चतुर्थी |
| 22 नवंबर 2024 | कालभैरव जयंती |
| 23 नवंबर 2024 | कालाष्टमी व्रत |
| 26 नवंबर 2024 | उत्पन्ना एकादशी |
| 28 नवंबर 2024 | प्रदोष व्रत |
| 29 नवंबर 2024 | मासिक शिवरात्रि |
November Month Grah Gochar (नवंबर महीने में पड़ने वाले ग्रह गोचर 2024)
| 7 नवंबर 2024 | शुक्र गोचर करके धनु राशि में प्रवेश करेंगे। |
| 15 नवंबर 2024 | शनि मार्गी, शनि अपनी मूल राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। |
| 16 नवंबर 2024 | सूर्य गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे |
| 26 नवंबर 2024 | बुध वक्री, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में उल्टी चाल चलेंगे। |
