अध्यात्म

निर्जला एकादशी से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बुध का गोचर दिलाएगा अपार धन-दौलत

निर्जला एकादशी के दिन यानी 6 जून 2025 को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध के इस राशि में जाने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

निर्जला एकादशी से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य

ग्रहों के राजकुमार बुध 6 जून की सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर अपनी प्रिय राशि मिथुन में प्रवेश कर जायेंगे। खास बात ये है कि बुध का गोचर निर्जला एकादशी के दिन हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस गोचर से कुछ राशि वालों को अपार लाभ प्राप्त होगा। किस्मत अचानक से पलटी मारेगी। जिससे धन-धान्य की बारीश होने लगेगी। चलिए जानत हैं निर्जला एकादशी से किन लोगों का भाग्य चमकने जा रहा है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों की किस्मत निर्जला एकादशी से चमक जाएगी क्योंकि इस दिन होने जा रहे बुध गोचर का सबसे शुभ प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। जिससे इस राशि वालों को करियर में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी पाने का सपना भी साकार हो सकता है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए भी ये निर्जला एकादशी शुभ रहेगी। हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये सपना पूरा हो सकता है। विदेश में भी नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में जबरदस्त फायदा होगा। कुल मिलाकर समय शानदार रहेगा।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। हर काम में सफल होंगे। करियर और प्रेम लाइफ बढ़िया रहेगी। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए भी 2025 की निर्जला एकादशी लकी साबित होगी। इस दिन होने जा रहा बुध का गोचर आपको करियर में बड़ी कामयाबी दिलाने में मदद करेगा। ऑफिस में आपके काम की खूब सराहना होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article