<b>Nirjala Ekadashi 2023 Date And Time: निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें, क्या है पूजा विधि और महत्व</b>

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 03:37 PM IST

Nirjala Ekadashi 2023 Kab Hai: निर्जला एकादशी का व्रत इस साल 31 मई को रखा जाएगा। इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। मान्यता है जो कोई भी इस व्रत को सच्चे मन से रखता है उस पर भगवान विष्णु की सदैव कृपा बनी रहती है।

Nirjala Ekadashi 2023 Date And Puja Vidhi: निर्जला एकादशी व्रत को भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi 2023) के नाम से भी जाना जाता है। महर्षि वेदव्यास के अनुसार ये व्रत भीमसेन ने धारण किया था। मान्यता है इस एक एकादशी का व्रत करने से साल में आने वाली सभी एकादशी के व्रत का फल एक साथ प्राप्त हो जाता है। इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। एकादशी के सूर्योदय से लेकर द्वादशी के सूर्योदय तक जल पीने की मनाही होती है। कहते हैं जो व्यक्ति इस व्रत को सच्चे दिल से रखता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए कब है निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023 Date)।

निर्जला एकादशी व्रत कब है (Nirjala Ekadashi Kab Hai 2023)

निर्जला एकादशी व्रत 30 मई मंगलवार के दिन दोपहर 1 बजकर 9 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 31 मई दिन बुधवार की दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर होगी। उदया तिथि के कारण ये व्रत 31 मई को रखा जाएगा। वहीं इस व्रत का पारण 1 जून को होगा।

End of Feed