अध्यात्म

30 जून तक सावधान रहें ये राशियां, मंगल के गोचर से बन रहा षडाष्टक योग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 02:48 PM IST

Shadashtak Yog: मंगल के गोचर से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ये योग शुभ नहीं माना जाता। ये योग अपने साथ तमाम परेशानियां लेकर आता है। ऐसे में कुछ राशियों के लोगों को इस योग की अवधि में सावधान रहना होगा।

Image

Astrology: 30 जून तक सावधान रहें ये राशियां

Shadashtak Yog: मंगल-शनि की युति से षडाष्टक योग का निर्माण होता है। ये योग बेहद अशुभ माना जाता है। मंगल 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं तो वहीं शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस तरह से देखें तो मंगल शनि से छठे स्थान पर हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल और शनि एक-दूसरे के शत्रु हैं और इनकी युति खतरनाक साबित होती है। मंगल 30 जून तक कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में शनि-मंगल से बनने वाला षडाष्टक योग भी 30 जून तक बना रहेगा। जानिए इस योग का किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

षडाष्टक योग से इन राशि वालों को खतरा

कर्क राशि

इस योग के कारण कर्क राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखना होगा।

सिंह राशि

इस अवधि में सिंह राशि वालों को सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवादों से दूर रहें। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष में भी गिरावट आ सकती है। खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। आपको धोखा मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें क्योंकि इसके कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस अवधि में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस समय में आपको चोट लगने की संभावना है। कोई भी काम सोच समझकर करना होगा। इसके अलावा आपकी सेहत भी काफी बिगड़ सकती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article