Navratri Vrat Paran Time 2024 (नवरात्रि पारण टाइम 2024): धर्म शास्त्रों अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण विधि विधान करना चाहिए तभी व्रत पूजा सफल मानी जाती है। आमतौर पर श्रद्धालु कन्या पूजन के बाद अपना व्रत खोल लेते हैं। ऐसे में जो लोग अष्टमी को कन्या पूजते हैं वो अष्टमी तिथि पर व्रत खोल लेते हैं तो वहीं जो लोग नवमी पर कन्या पूजते हैं तो वो नवमी के दिन ही व्रत खोल लेते हैं। लेकिन कई लोग नवरात्रि व्रत खोलने के लिए दशमी तिथि उत्तम मानते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि व्रत का पारण कब किया जाएगा।
नवरात्रि व्रत का पारण टाइम 2024 (Navratri Vrat Ka Parana Time 2024)
नवरात्रि व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक साथ पड़ रही है। ऐसे में दोपहर को हवन पूजन के बाद कन्या पूजन करके नवरात्रि व्रत खोला जा सकता है। लेकिन जो लोग नवरात्रि के दसवें दिन व्रत पारण करते हैं वो अपना व्रत 12 अक्टूबर को खोलेंगे।
नवरात्रि के दसवें दिन पारण समय 2024 (Navratri Ki Dashmi Ko Paran Time 2024)
12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट के बाद नवरात्रि व्रत खोला जा सकता है। क्योंकि इतने बजे से दशमी तिथि लग जाएगी।
नवरात्रि व्रत पारण विधि (Navratri Vrat Paran Vidhi)
नवरात्रि व्रत के पारण से पहले माता की विधि विधान पूजा कर लें। फिर हवन पूजन करें। इसके बाद कन्या पूजन करें और फिर अपना व्रत खोल लें।
