अध्यात्म

Durga Navami 2024 Date: दुर्गा नवमी कब है 11 या 12 अक्टूबर, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Durga Navami 2024 Date And Time (दुर्गा नवमी कब है 2024): नवरात्रि के नौवें दिन को दुर्गा महा नवमी के नाम से जाना जाता है। ये नवरात्रि व्रत का आखिरी दिन होता है। इसी वजह से इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल दुर्गा महानवमी कब है।

Image

Durga Navami 2024 Date

Durga Navami 2024 Date And Time (दुर्गा नवमी कब है 2024): नवरात्रि का नौवां दिन बेहद खास होता है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन (Kanya Pujan 2024) और हवन पूजन करते हैं (Havan Pujan 2024)। ये नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। बता दें नौवें नवरात्र में श्रद्धालु मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करते हैं। कहते हैं मां के इस स्वरूप की पूजा से जीवन से सभी अंधकार दूर हो जाते हैं। इस साल नौवा नवरात्र कब मनाया जाएगा इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं महा नवमी की सही तारीख क्या है।

दुर्गा नवमी कब है 2024 (Durga Navami 2024 Date)

इस साल दुर्गा नवमी 11 अक्टूबर 2024 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। नवमी तिथि का प्रारम्भ 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर 2024 को 10:58 बजे होगी।

दुर्गा नवमी मुहूर्त 2024 (Durga Navami Puja Muhurat 2024)

चर - सामान्य - 06:20 ए एम से 07:47 ए एम

लाभ - उन्नति - 07:47 ए एम से 09:14 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम - 09:14 ए एम से 10:41 ए एम

शुभ - उत्तम - 12:08 पी एम से 01:34 पी एम

चर - सामान्य - 04:28 पी एम से 05:55 पी एम

दुर्गा नवमी पूजा विधि (Durga Navami Puja Vidhi In Hindi)

  • नवरात्रि की नवमी पर मां के प्रसाद में हलवा, पूरी, नौ तरह के फूल, फल आदि जरूर शामिल करें।
  • इसके बाद मंत्रों का जाप करते हुए माता का ध्यान करें।
  • फिर मां को फल, भोग, मिष्ठान, पांचों मेवा, नारियल आदि चीजें चढ़ाएंं।
  • इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • फिर नवरात्रि के नौवें दिन की कथा सुनें या पढ़ें।
  • अंत में माता की आरती करें।
  • फिर कन्याओं को भोजन कराएं।
  • फिर प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोल लें।

नवमी हवन महत्व (Navami Havan Mahatva)

महानवमी के दिन हवन का विशेष महत्व होता है। नवमी हवन को चंडी होम भी कहा जाता है। श्रद्धालु नवमी हवन कर देवी शक्ति से बेहतर स्वास्थ और समृद्धि की कामना करते हैं। नवमी हवन करने के लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम माना जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article