Saraswati Puja 2025 Date: 2025 में कब मनाई जाएगी सरस्वती पूजा, नवरात्रि 2025 में सरस्वती पूजा पूजा कब है? नोट करें डेट और टाइम इन इंडिया

Saraswati Puja 2025 Date: नवरात्रि में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। मां सरस्वती को ज्ञान, विद्या, संगीत, कला और बुद्धि की देवी माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम तीन दिन तो विशेष रूप से देवी सरस्वती की उपासना के लिए समर्पित होते हैं। यहां से आप जानें कि नवरात्रि में पड़ने वाली सरस्वती पूजा किस दिन है।

Saraswati Puja 2025 Date: नवरात्रि पूजा के समय की जाने वाली चार दिवसीय सरस्वती पूजा का प्रथम दिन सरस्वती आवाहन के नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्त माता सरस्वती को पूजन हेतु निमन्त्रित करते हैं। इसके अगले दिन सरस्वती प्रधान पूजा होती, फिर सरस्वती बलिदान होता है और आखिर में विसर्जन होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि नवरात्रि में मनाई जाने वाली चार दिवसीय सरस्वती पूजा कब है। साथ ही यहां सरस्वती पूजा के पूजा और विसर्जन का मुहूर्त भी बताया गया है।

नवरात्रि में सरस्वती पूजा किस दिन है? (pic credit: canva)

सरस्वती पूजा 2025 की डेट्स

  • 29 सितंबर 2025 - सरस्वती आवाहन
  • 30 सितंबर 2025 - सरस्वती पूजा
  • 1 अक्टूबर 2025 - सरस्वती बलिदान
  • 2 अक्टूबर 2025 - सरस्वती विसर्जन

End of Feed