Navratri Colours 2024 (नवरात्रि के नौ रंग): नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जो भक्त नवरात्रि में दिन के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करता है उसके ऊपर मां गौरी की विशेष कृपा बरसती है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग का प्रयोग करना चाहिए। वैसे तो इंटरनेट पर इससे जुड़े तमाम आर्टिकल उपलब्ध हैं लेकिन सभी में दिन के अनुसार रंगों में कुछ न कुछ अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में श्रद्धालु इस चीज को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने शुभ होते हैं। यहां हम आपको इस बारे में एकदम सटीक जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार नवरात्रि के नौ रंग क्या हैं (Navratri Ke Nau Rang)।
Navratri Colours 2024
नवरात्रि के नौ रंग की लिस्ट (Navratri 2024 Colours List In Hindi)
| शारदीय नवरात्रि की तिथियां | नवरात्रि का दिन | नवरात्रि का रंग |
| 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार | नवरात्रि दिन 1 | पीला |
| 4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार | नवरात्रि दिन 2 | हरा |
| 5 अक्टूबर 2024, शनिवार | नवरात्रि दिन 3 | भूरा |
| 6 अक्टूबर 2024, सोमवार | नवरात्रि दिन 4 | नारंगी |
| 7 अक्टूबर 2024, मंगलवार | नवरात्रि दिन 5 | सफेद |
| 8 अक्टूबर 2024, बुधवार | नवरात्रि दिन 6 | लाल |
| 9 अक्टूबर 2024, गुरुवार | नवरात्रि दिन 7 | नीला |
| 10 अक्टूबर 2024, शुक्रवार | नवरात्रि दिन 8 | गुलाबी |
| 11 अक्टूबर 2024, शनिवार | नवरात्रि दिन 9 | बैंगनी |
नवरात्रि में रंगों का महत्व (Navratri Ke 9 Rang Ka Mahatva)
हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के नौ दिन शुभ रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। कहते हैं इससे घर परिवार में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।
