नवरात्रि की अष्टमी पर कैसे करें पूजन, जानिए अष्टमी की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप

Navratri Ashtami 2026 par Maa Mahagauri ki Puja Vidhi: 26 मार्च को चैत्र माह की अष्टमी तिथि है। इस कारण माता गौरी का पूजन इस दिन विशेष रूप से फलदायी होता है। आइए जानते हैं कि माता गौरी का पूजन कैसे करें। मां का पूजन करने की क्या विधि है?

Navratri Ashtami 2026 par Maa Mahagauri ki Puja Vidhi : चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी इस साल 26 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। यह दिन नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है, जिन्हें शुद्धता, शांति और करुणा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के पाप नष्ट होते हैं, रुके हुए काम पूरे होते हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि की अष्टमी की पूजन विधि

नवरात्रि की अष्टमी की पूजन विधि

इस दिन की पूजा केवल एक सामान्य पूजा नहीं होती, बल्कि इसमें साधना, भक्ति, मंत्र जाप, भोग और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। अगर कोई व्यक्ति पूरी श्रद्धा और सही विधि से मां महागौरी की पूजा करता है, तो उसे मां दुर्गा के सभी रूपों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजन कैसे करें?

End of Feed