अध्यात्म

Navratri Ke Dusre Din Ka Bhog, Mantra, Color: नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी, भोग, मंत्र, रंग, फोटो, उपाय सबकुछ यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 10, 2024, 06:50 AM IST

Navratri Ke Dusre Din ka Rang, Devi Name, Bhog, Mantra: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। माता ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र में सुशोभित हैं। यहां आप जानेंगे नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग, भोग, मंत्र, उपाय सबकुछ।

Image

Navratri 2nd Day Devi Image

Navratri Dusre Din Ka Color, Rang, Devi Name, Bhog, Mantra: नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी हैं मां ब्रह्मचारिणी। जिनके एक हाथ में जप माला है और दूसरे हाथ में कमण्डल। मां दुर्गा का ये स्वरूप अत्यंत तेज़ और ज्योतिर्मय है। देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं। इनकी पूजा से मंगल ग्रह मजबूत होता है। अब जानिए नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग, भोग, मंत्र, उपाय सबकुछ।

नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग (Navratri 2nd Day Color) - हरा

नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग है हरा। इस दिन मां अंबे की अराधना हरे रंग के वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। ये अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप इस दिन लाल, सफेद और पीले रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी (Navratri 2nd Day Devi)

नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी मां ब्रह्मचारिणी हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी इसी वजह से इन्हें तपश्चारिणी भी कहा जाता है। (Navratri Ke Dusre Din Ki Aarti And Mantra)

नवरात्रि के दूसरे दिन की फोटो (Navratri 2nd Day Image)

Navratri 2nd Day image

Navratri 2nd Day image

नवरात्रि के दूसरे दिन का भोग (Navratri 2nd Day Bhog)

नवरात्रि के दूसरे दिन माता रानी को दूध और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा इस दिन मां को मिश्री, शक्कर और पंचामृत का भोग भी लगा सकते हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन का मंत्र (Navratri 2nd Day Mantra)

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु|

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

नवरात्रि के दूसरे दिन का उपाय (Navratri 2nd Day Upay)

नवरात्रि के दूसरे दिन जरूरतमंदों को फल का दान करें। मान्यता है इससे माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को गुलदाउदी का फूल जरूर अर्पित करें। ये माता का प्रिय फूल माना जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article