नवरात्रि साधना क्या है? सद्गुरु से जानें इन 9 दिनों में कैसे करें आध्यात्मिक अभ्यास

Navratri Sadhana: सद्गुरु बताते हैं कि नवरात्रि साधना एक सरल लेकिन असरदार आध्यात्मिक प्रक्रिया है। यह साधना मुख्य रूप से लिंग भैरवी और देवी शक्ति से जुड़ने के लिए बनाई गई है।

नवरात्रि केवल पारंपरिक उत्सव या उपवास का समय नहीं है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के अनुसार, यह 9 दिनों की अवधि आत्म-रूपांतरण और देवी की कृपा प्राप्त करने का एक अत्यंत शक्तिशाली अवसर है। सद्गुरु बताते हैं कि नवरात्रि की 9 रातें स्त्री शक्ति के तीन मूलभूत गुणों- तमस (दुर्गा), रजस (लक्ष्मी) और सत्व (सरस्वती) से जुड़ी होती हैं। इस दौरान की जाने वाली विशेष 'नवरात्रि साधना' व्यक्ति के भीतर और आसपास एक ऊर्जावान व समृद्ध वातावरण निर्मित करने में मदद करती है। आइए समझते हैं कि सद्गुरु के अनुसार नवरात्रि साधना क्या है और इन 9 दिनों में इसे कैसे करना चाहिए।

Navratri Sadhana

क्या होती है नवरात्रि साधना, नौ दिनों तक करने से क्या मिलता है लाभ (Photo: Wikipedia)

क्या है नवरात्रि साधना?

सद्गुरु बताते हैं कि नवरात्रि साधना एक सरल लेकिन असरदार आध्यात्मिक प्रक्रिया है। यह साधना मुख्य रूप से लिंग भैरवी और देवी शक्ति से जुड़ने के लिए बनाई गई है। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के साथ ही जीवन में खुशहाली, आंतरिक स्पष्टता और ऊर्जा का विस्तार करना है।

End of Feed