इस नवरात्रि के शुक्रवार को कर लें बस ये 3 काम, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Shardiya Navratri 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्रि के शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी से संबंधित कुछ उपायों को करने से जीवन में धन की कमी दूर हो जाती है। दरअसल इस दौरान देवी शक्ति हर समय पृथ्वी पर जाग्रत रहती है। इस कारण शुक्रवार को कुछ उपायों को करने से लाइफ में भौतिक सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि वे अचूक उपाय क्या हैं?

Shardiya Navratri 2025: बीते 22 सितंबर दिन सोमवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि का पर्व 1 अक्टूबर दिन बुधवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चतुर्थी तिथि शुक्रवार के दिन पड़ रही है। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में पड़ने वाले शुक्रवार पर अगर माता लक्ष्मी से संबंधित कुछ उपायों को कर लिया जाए तो धन की कमी से मुक्ति मिल सकती है।

maa durga

इस बार नवरात्रि में शुक्रवार 26 सितंबर को पड़ रहा है। इस दिन चतुर्थी तिथि होने के कारण माता कुष्मांडा का पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस दिन साथ में माता महालक्ष्मी का पूजन विशेष रूप से फलदायी रहेगा। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के शुक्रवार के दिन की गई माता लक्ष्मी की पूजा भौतिक सुख-सुविधाओं और धन-धान्य की प्राप्ति कराती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

End of Feed