Navratri 2024 Date March: मार्च महीने में कब से शुरू होगी नवरात्रि, यहां जानें सही डेट और महत्व

Navratri 2024 Date March: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें चैत्र और अश्विन (शारदीय नवरात्रि) महीने में नवरात्रि मनाई जाती है। आइए जानते हैं कब है मार्च महीने में कब है नवरात्रि।

Navratri 2024 Date March: सनातन धर्म में नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। हर साल दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। एक माघ की गुप्त नवरात्रि और दूसरी आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। इस नवरात्रि में गुप्त रूप से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का व्रत रखने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यहां जानिए इस साल मार्च महीने में कब से शुरू होगी नवरात्रि।

Navratri 2024 Date

Magh Month Navratri Date 2024 (माघ मास नवरात्रि डेट)

माना जाता है कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। कैलेंडर के अनुसार, 2024 में माघ मास गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी, शनिवार को शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 18 फरवरी को होगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त ( Kalasthapna Shubh Muhurat 2024)

नवरात्रि के दिन घटस्थापना का शुभ समय 10 फरवरी को सुबह 8:34 बजे से 9:59 बजे के बीच माना जा रहा है। इस शुभ समय पर आप घटस्थापना या कलश की स्थापना कर सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि महत्व (Gupat Navratri Importance)

गुप्त नवरात्रि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। यह अवसर तांत्रिकों और अघोरी के लिए एक सुनहरा अवसर होता है और इस दौरान तांत्रिक और अगुरी तंत्र, मंत्र और यंत्रों को प्राप्त करने के लिए गुप्त साधना करते हैं। सामान्य भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति और कष्टों से मुक्ति के लिए देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। मान्यता के अनुसार पूजा जितनी गुप्त होगी, पूजा का फल उतना ही जल्दी मिलेगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

End of Feed