Navratri 2023 9th Day Katha, Puja Vidhi: नवरात्रि के नौवें दिन की कथा, पूजा विधि, मंत्र, आरती, भोग सबकुछ यहां

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 30, 2023, 05:33 PM IST

Navratri 2023 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi, Mantra, Aarti: महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। कहते हैं विधि विधान से मां की आराधना करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। समस्त कष्टों का निवारण होता है। आइए जानते हैं माता की पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा।

Navratri 2023 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi and Mantra: चैत्र नवरात्रि के नौंवें और अंतिम दिन को मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। माता का यह स्वरूप सभी दिव्य आकांक्षाओं को पूरी करने वाला है। माता ने यह स्वरूप असुरों का संहार करने के लिए लिया था। मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, प्राकम्य, गरिमा, महिमा, प्राप्ति, लघिमा, ईशित्व और वशित्व ये आठ प्रकार की सिद्धियां हैं। मान्यता है कि, महानवमी पर मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों को सिद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माता का यह स्वरूप आभामंडल से युक्त है। मां अपने भक्तों पर हमेशा कल्याण करती हैं।

chaitra navratri 9th day

Chaitra Navratri Day 9: मां सिद्धिदात्री पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती सबकुछ यहां जानें

मां सिद्धिदात्री की स्वरूप की बात करें तो वो चार भुजाओं वाली मां लक्ष्मी की तरह ही कमल पर विराजमान रहती हैं। इनके नीचे वाले दाहिने हाथ में कमल पुष्प और ऊपर वाले में शंख है। वहीं, नीचे वाले बाएं हाथ में गदा और ऊपर वाले में चक्र विराजमान है। मां दुर्गा की यह स्वरूप लाल वस्त्र धारण किए हुए है। आइए माता के स्वरूप से जुड़ी पौराणिक कथा जान लेते हैं। साथ ही उनकी पूजा विधि, मंत्र और आरती को भी जानेंगे।

End of Feed