Navratri 2023 8th Day Maa Mahagauri Katha, Puja Vidhi: नवरात्रि के आठवें दिन की देवी हैं मां महागौरी, जानें इनकी पूजा विधि, व्रत कथा, मंत्र, आरती और भोग

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 29, 2023, 08:17 AM IST

Navratri 2023 8th Day Maa Mahagauri Puja Vidhi, Mantra, Aarti: मान्यता अनुसार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के महागौरी (Mahagauri) स्वरूप की पूजा करने से शुभ चक्र जागृत होता है जिससे व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। बहुत से लोग अष्टमी के दिन घरों में कन्या पूजन (Kanya Pujan) भी कराते हैं।

Navratri 2023 8th Day Maa Mahagauri Puja Vidhi and Mantra: नवरात्र की महाष्टमी (Maha Ashtami) पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी (Mahagauri) की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान जो भक्त माता के इस स्वरूप की पूजा अर्चना करते हैं उनकी सारी मुरादें पूरी होती है। मान्यता है कि मां का ये स्वरूप अत्यंत श्वेत वर्ण का है। महाष्टमी के दिन मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों को बल, बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। कई घरों में इस दिन कन्या भोज भी कराया जाता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप से जुड़ी पौराणिक कथा। साथ ही पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा भी जानेंगे।

chaitra navratri 8th day

Chaitra Navratri Day 8: मां महागौरी पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती सबकुछ यहां जानें

मां महागौरी की पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

महाष्टमी वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद कलश पूजन कर गणपति भगवान का स्मरण करें। फिर सभी देवी देवताओं के पूजन के बाद मां महागौरी की पूजा शुरू करें। माता को पहले पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें गुड़हल का फूल, रोली, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर, पान, पान, सुपारी, लौंग का जोड़ा, सुपारी, धूप, दीप, इलायची, बताशा आदि अर्पित करें। माता के श्रृंगार के बाद उन्हें सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं। भोग के बाद माता के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ और कथा पढ़ें। अब, आरती करके भगवान से अपनी गलती का क्षमा याचना मांग लें।

End of Feed