अध्यात्म

Aaj ka Panchang 29 March 2023: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज, जानें बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 29, 2023, 06:20 AM IST

Aaj ka Panchang 29 March 2023 in Hindi : आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दौरान माता दुर्गा की विशेेष पूजा होती है। इसे महाष्टमी भी कहते हैं। आज बुधवार का दिन होने के कारण गणेश भगवान की उपासना के लिए खास है। आइए पंचांग के अनुसार आज के सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त को देखते हैं।

Image

Panchang Today, 29 March 2023

Aaj ka Panchang 29 March 2023 in Hindi: 29 मार्च 2023 का पंचांग- सुजीत जी महाराज- आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।नवरात्र का आज अष्टमी व्रत है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। माता के 09 भिन्न भिन्न रूपों की उपासना करें।शक्ति उपासना करें।अष्टमी के दिन दुर्गासप्तशती का पाठ अनन्त पुण्य प्रदान करता हस।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें। माता के नाम का जप अवश्य करना चाहिए। असत्य से दूर रहें व शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। मंदिर में वृक्षारोपण करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।इस समय अन्न दान का अनन्त पुण्य है,नवरात्र व्रत रखने का महान पुनीत अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक29 मार्च 2023
दिवसबुधवार
माहचैत्र , शुक्‍ल पक्ष
तिथिअष्टमी
सूर्योदय06:17am
सूर्यास्त06:36pm
नक्षत्रआद्रा
सूर्य राशिमीन
चन्द्र राशिमिथुन
करणविष्टि
योगशोभन

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurat)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्तनहीं है।राहुकालदोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article