Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi: शत्रुओं से मुक्ति दिलाती हैं मां कालरात्रि, देखें विधि, मंत्र, भोग और आरती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:29 PM IST

Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi, Mantra, Aarti: नवरात्रि की महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। 2 अक्टूबर को महासप्तमी तिथि पड़ रही है। मां कालरात्रि की आराधना के लिए यहां देखें पूजा विधि, मंत्र, आरती और भोग।

KEY HIGHLIGHTS
  • महासप्तमी पर होती है मां कालरात्रि की पूजा।
  • शत्रुओं से मुक्ति दिलाती हैं माता कालरात्रि।
  • साहस की देवी के नाम से भी जानी जाती हैं माता।

Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi and Mantra: पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 2022 की महासप्तमी तिथि 2 अक्टूबर, रविवार को पड़ रही है। नवरात्रि की महासप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा का सातवां स्वरूप मां कालरात्रि हैं जिन्हें साहस की देवी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है मां कालरात्रि अपने भक्तों को संकटों से छुटकारा दिलाती हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। शुंभ और निशुंभ के साथ देवी कालरात्रि ने रक्तबीज का विनाश किया था। महा सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए यहां देखें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती।

Shardiya Navratri 2022 7th Day

Shardiya Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Ki Puja Vidhi, Bhog, Mantra, Aarti

मां कालरात्रि की पूजा विधि (Maa Kalratri Ki Puja Vidhi)

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, दो तरह से मां कालरात्रि की पूजा-आराधना की जाती है। एक तंत्र-मंत्र द्वारा और दूसरा शास्त्रीय पूजन। कहा जाता है कि गृहस्थ लोगों को शास्त्रीय विधि के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर लें। अपने पूजा घर को साफ करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें। पूजा के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करें। मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। देवी की पूजा के लिए घी का दीपक जलाएं फिर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। पूजा करने के बाद कथा पढ़ें व देवी की आरती करें।

End of Feed