25 मई से आग बरसाएंगे सूर्यदेव! शुरू हो रहा है नौतपा, जानिए इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें

Nautapa 2026 : 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने वाली है। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले ये नौ दिन बेहद ही गर्म माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस दौरान क्या करें और क्या न करें?

Nautapa 2026 : गर्मी अब अपने सबसे तीखे रूप में पहुंचने वाली है। ज्योतिष और मौसम विज्ञान दोनों के अनुसार दो दिन बाद से सूर्यदेव की तपिश और तेज होने लगेगी, क्योंकि 2026 का नौतपा शुरू होने जा रहा है। भारत में हर साल नौतपा को भीषण गर्मी का सबसे महत्वपूर्ण दौर माना जाता है। इस दौरान धरती पर सूर्य की किरणें बेहद तेज प्रभाव डालती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी नौतपा का विशेष महत्व बताया गया है।

Nautapa 2026  नौतपा कब से शुरू हो रहा है

नौतपा कब से शुरू हो रहा है

2026 में कब से कब तक रहेगा नौतपा

वर्ष 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। यह लगातार 9 दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिसे ज्योतिष में अत्यंत उष्ण माना गया है। यही कारण है कि इन दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है।

End of Feed