Nag Panchami 2025: नाग पंचमी व्रत का पारण कब होगा, नाग देवता के आशीर्वाद के लिए देखें पूरी विधि

Nag Panchami vrat Paran time 2025 (नाग पंचमी का व्रत का पारण समय): सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत का पारण कई लोग अगले दिन सुबह करते हैं और कई जगहों पर पूजा के बाद व्रत का पारण हो जाता है। 2025 में नाग पंचमी 29 जुलाई को पड़ रही है।

Nag Panchami vrat Paran time 2025 (नाग पंचमी का व्रत का पारण समय): नाग पंचमी का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन भक्ति भाव से नाग देवों का पूजन होता है और इसी के साथ ही व्रत भी रखा जाता है। कई भक्त इस दिन निर्जला व्रत भी रखते हैं। व्रत रखने के साथ ही नाग पंचमी व्रत का पारण भी विधिवत किया जाता है। जो कुछ जगहों पर अगले दिन सूर्योदय के समय होता है और कई जगह शाम की पूजा के बाद इसका पारण कर दिया जाता है।

Nag Panchami vrat Paran time 2025

नाग पंचमी व्रत का पारण समय और विधि (Pic: Canva)

नाग पंचमी व्रत का पारण समय

नाग पंचमी के व्रत का पारण नाग पंचमी के दिन ही दोपहर या शाम को पूजा के बाद कर दिया जाता है। जो श्रद्धालु निर्जला व्रत रखते हैं, वो इस पूजा के साथ ही व्रत का पारण कर देते हैं। जो लोग नाग पंचमी का फलाहारी व्रत रखते हैं, वे नाग पंचमी के अगले दिन सूर्योदय के बाद विधिवत व्रत का पारण करते हैं।

End of Feed