Nag Panchami Food items (नाग पंचमी पर क्या बनाएं): हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कुंडली से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भक्त आसपास के मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाते हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को विशेष प्रकार के भोग लगाएं जाते हैं। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग- अलग व्यजंन बनाना के परंपरा है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को धान, लावा और दूध चढ़ाया जाता है
Nag Panchami 2023
नाग पंचमी के दिन क्या बनाना चाहिए
बिहार में बनता है मालपुआ
नाग पंचमी के दिन बहुत सी जगहों पर रोटी नहीं बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे का बर्तन या तवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाने का प्रचलन है। घर में देसी तरीके से मालपुआ बनाकर नाग देवता को भोग लगाकर फिर खुद प्रसाद ग्रहाण किया जाता है।
मध्य प्रदेश में खीर पूडी
नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश में नाग देवता को खीर पूडी का भोग लगाया जाता है। इस दिन चावल की खीर और आटे की पूडी बनाई जाती है। खीर में बहुत से मावे का प्रयोग किया जाता है।
राजस्थान में दाल बाटी
दाल बाटी राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन है। नाग पंचमी राजस्थान में दाल बाटी बनाने का प्रचलन है। नाग पंचमी में इस का ही भोग लगाया जाता है।
