Nag Panchami 2025: आज है नाग पंचमी, जानें इस खास दिन पर नाग देवता को दूध क्यों चढ़ाया जाता है, ये है महत्व और मान्यताएं

Nag Panchami 2025: सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर आज नाग पंचमी मनाई जा रही है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने के साथ उनको दूध चढ़ाने का भी बहुत महत्व होता है। जाने आखिर नाग पंचमी को दूध क्यों चढ़ाया जाता है, नाग पंचमी पर दूध का महत्व।

Nag Panchami 2025: हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में नागों का विशेष महत्व है, भगवान शिव को प्रिय नाग देव के पूजन से जातकों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नाग पंचमी का आरंभ 28 जुलाई रात्रि 11:24 मिनट से हुआ है, जिसका समापन 30 जुलाई को प्रात: 12:46 मिनट पर होगा। इस दिन पर नाग देवता के पूजन से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है, वहीं इस दिन पर उन्हें दूध चढ़ाने का भी खास महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, नाग पंचमी को दूध क्यों चढ़ाया जाता है, यहां जान लें कारण, महत्व और मान्यताएं।

नाग पंचमी पर दूध क्यों चढ़ाते हैं  (Photo Credit Istock)

नाग पंचमी को दूध क्यों चढ़ाया जाता है

भविष्य पुराण के ब्रह्मा पर्व में नाग पंचमी से जुड़ी विशेष कथा है, जिसके वर्णन के हिसाब से सुमंतु मुनि ने राजा शतानीक को इस खास व्रत की महिमा बतलाई थी। जिसके अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नागलोक में विशेष उत्सव मनाया जाता है। और जो कोई भी जातक इस दिन पर नागों को गाय के दूध से स्नान करवाता है, उसके कुल को नाग देवता के भय से मुक्ति मिल जाती है। उस जातक का कालसर्प दोष भी छूट जाता है।

End of Feed