नाग पंचमी 2025: घर पर कैसे करें नागपंचमी की पूजा? जानें सही तरीका, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट

Nag Panchami 2025 Special Ghar Par Puja Kaise Kare,घर पर पूजा करने का सही तरीका: नाग पंचमी के दिन नौ प्रमुख नाग अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलिक, कर्कोटक और शंखपाल की पूजा की जाती है। यहां से आप जान सकते हैं कि आप घर पर नागपंचमी की पूजा कैसे कर सकते हैं।

नाग पंचमी घर पर पूजा करने का सही तरीका: नाग पंचमी पर आठ नागों वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख आदि नागों की पूजा करने की परंपरा है। ये पूजा महिलाओं द्वारा की जाती है। इस दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर नाग का चित्र भी बनाया जाता है। कहते हैं इससे घर परिवार के सदस्यों को सांप के काटने का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि घर पर नाग पंचमी की पूजा कैसे की जाती है।

घर पर नागपंचमी की पूजा कैसे करें? (Photo Source: Canva)

घर पर नाग पंचमी की पूजा कैसे करें?

घर पर नागपंचमी की पूजा करने के लिए घर के दरवाजे पर गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाएं। इस आकृति पर आपको दूध, धान का लावा, दूब, घी, कुश, गुड़, अक्षत, चंदन और फूल चढ़ाना है। इसके बाद आपको घर के नजदीक किसी मंदिर में दूध से अभिषेक करें। फिर शिव जी की पूजा करें। शिव मंत्रों का जाप करें। नागपंचमी के मंत्रों का जाप करें। फिर आपको नागपंचमी की कथा पढ़नी है। इसके बाद आरती करें और भूल-चूंक के लिए क्षमा मांगे।

End of Feed