Nag Panchami 2024 Puja Muhurat: नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू, इतने बजे से पहले पूरी कर लें पूजा, फिर लग जाएगा राहुकाल

Nag Panchami 2024 Puja Timings (नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 2024): नाग पंचमी का त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन कहीं 8 तो कहीं 12 नागों की पूजा होती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। जानिए नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Nag Panchami 2024 Puja Muhurat (नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 2024): नाग पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। कहते हैं इस दिन नाग देवता की प्रतिमा पर दूध अर्पित करने और उनकी विधि विधान पूजा करने से सर्पदंश के भय से छुटकारा मिल जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन सर्पों का पूजन करने से नाग देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन मुख्य रूप से बारह नागों की पूजा की जाती है। यहां जानिए नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

nag panchami puja muhurat 2024

Nag Panchami Puja Muhurat 2024

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2024 (Nag Panchami 2024 Puja Muhurat)

नाग पंचमी पूजा का मुहूर्त 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि 02 घण्टे 40 मिनट्स की है। दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। पंचमी तिथि का प्रारंभ 9 अगस्त को 12:36 AM बजे से होगा और समाप्ति 10 अगस्त को 03:14 AM बजे होगी।

End of Feed