Nag panchami 2023: जानिए नाग पंचमी पर किस काम को करने से होगा लाभ

Nag panchami 2023: नाग पंचमी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। नाग पंचमी का दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी सबसे अच्छा दिन माना जाता है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या ना करें।

Nag panchami 2023: नाग पंचमी सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है और इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस बार ये त्योहार 21 अगस्त 2023 सोमवार के दिन पड़ रहा है। सोमवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार पड़ने से ये और भी अधिक खास हो गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाए तो घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी इस दिन नाग देवता की विषेश पूजा की जाती है। शास्त्र में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिनको नाग पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए और कुछ ऐसे भी बताए गए हैं जिनको करने से शुभ फल प्राप्त होगा। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन कौन से काम करें और कौन से काम को गलती से भी ना करें।

nag panchami

Nag Panchami 2023

नाग पंचमी के दिन ना करें या कार्य

  • नाग पंचमी के दिन भूलकर भी जमीन की खुदाई ना करें।
  • इस दिन पेड़ों को काटना भी वर्जित है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नाग पंचमी के दिन पेड़ काटने से सांपों को नुकसान हो सकता है।
  • इसके अलावा नाग पंचमी के दिन भूलकर भी किसी नुकीली चीज का प्रयोग ना करें।
  • नाग पंचमी के दिन लोहे के बर्तन जैसे तबा या लोहे की कढ़ाई में भोजन ना पकाएं।

End of Feed