Nag Panchami Date 2023: हिंदू पौराणिक कथाओं और धार्मिक संस्कारों में सांपों या नागाओं का हमेशा एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। नाग पंचमी (Nag Panchami Date 2023) नाग देवता की पूजा का एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है। हर साल नाग पंचमी (Nag Panchami 2023) का त्योहार सावन के शुभ महीने में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला नाग पंचमी (Nag Panchami Date) एक अनोखा त्योहार है, क्योंकि ये त्योहार सांपों को समर्पित है। इस दिन भक्त नागों की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद मांगते हैं।
21 अगस्त को मनाया जाएगा नाग पंचमी का त्योहार
नाग पंचमी का त्योहार हर साल जुलाई या अगस्त महीने में होती है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार सोमवार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। आमतौर पर नाग पंचमी का दिन हरियाली तीज के दो दिन बाद आता है। इस दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं और सांपों को दूध पिलाती हैं। साथ ही महिलाएं अपने भाइयों और परिवार की सलामती के लिए भी प्रार्थना करती हैं।
नाग पंचमी तिथि की शुरुआत 21 अगस्त को रात 12 बजकर 21 मिनट पर होगी और पंचमी तिथि का समापन 22 अगस्त को रात 2 बजे होगा। नाग पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 21 अगस्त सोमवार को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर सुबह 8.30 बजे तक का है। शुभ मुहूर्त में नाग देवता की पूजा करने पर आपकी सभी तरह की मनोकामना पूरी होती हैं।
ऐसा माना जाता है कि सांपों को दी गई कोई भी पूजा नाग देवताओं तक पहुंचती है और इसलिए लोग उस दिन नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सांपों की पूजा करते हैं। सांपों को शक्ति, परिवर्तन और पुनर्जन्म के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। नाग पंचमी इन नाग देवताओं की पूजा का स्मरण कराती है। नाग पंचमी का त्योहार भारत के विविध सांस्कृतिक और धार्मिक ताने-बाने को दर्शाती है।
