Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर करें शिव का रुद्राभिषेक , जानें क्या है इसकी विधि

Nag Panchami 2023: सनातन धर्म में देवी-देवताओं के साथ- साथ पुशु - पक्षियों की भी पूजा की जाती है। इन्ही में से एक नाग पंचमी की पूजा है । नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन विशेषकर नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग को दूध पिलाने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

Nag Panchami 2023: हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार सोमवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार पड़ने से ये और भी ज्यागा शुभ माना जा रहा है। नाग पंचमी के दिन शिव भक्त शिव मंदिर में जाकर नाग देवतो को जल और दूध अर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति की कुंडली से कालसर्प दोष मिट जाता है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ- साथ शिव जी का भी रुद्राभिषेक करना शुभ फलदायी माना जाता है। नाग देवता को शिव गण के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिव जी का रुद्राभिषेक करने से राहु केतु से भी मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किस विधि से रुद्राभिषेक करें।

nag panchami

Naanag panchami 2023

नागपंचमी शुभ मुहूर्त

सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत इस बार 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को सुबह 12 बजकर 21 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन 22 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे होगा। इस बार नाग देवता की पूजा करने का शुभ समय सुबह के 5 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक का है।

नाग पंचमी के दिन करें इस विधि से रुद्राभिषेक

  • नाग देवता की पूजा से पहले प्रथम पूज्य गणेश और भगवान शिव माता पार्वती का ध्यान करें।
  • इसके बाद सभी नवरग्रह का स्मरण कर ने पूजा के स्थान पर स्थापित करें।
  • पूजा के समय शिव मंत्रों का जाप करें।
  • शिवलिंग और नाग देवता पर जल, भांग धतूरा आदि अर्पित करें।
  • उसके बाद शहद, दूध, दही से रुद्राभिषेक करें।
  • उसके बाद बेलपत्र और चढ़ाने के बाद भोग लगाएं।

End of Feed