Visa Hanuman Temple: आजकल लगभग हर कोई विदेश घूमने का सपना देखता है, लेकिन विदेश जाना इतना आसान नहीं होता, जितना कहने और सुनने में लगता है। विदेश जाने के लिए लोगों को वीजा दफ्तर के ना जाने कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं, इसके बावजूद कोई न कोई अड़चन पैदा हो जाती है और वीजा नहीं (Visa Hanuman Temple Ahemedabad) मिल पाता। ऐसे में यहाम हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपके विदेश जाने का सपना चंद मिनटो में सच हो गया है।
जी हां हनुमान जी का यह मंदिर अहमदाबाद के खाडिया इलाके में स्थित है। बजरंगबली का यह मंदिर दुनियाभर में वीजा वाले हनुमान जी के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां लाखों की संख्या में भक्त वीजा की अर्जी लेकर हनुमान जी के शरंण में पहुंचते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि, यहां हनुमान जी को प्लास्टिक का हवाई जहाज चढ़ाने से आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।
वीजा में आ रही अड़चन मिनटो में होगी दूर
सालों से वीजा में आ रही अड़चन चंद मिनटो में दूर हो सकती है। इसके बाद वीजा अप्लाई करते ही आपका वीजा स्वीकृति हो जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत के दौरान एक श्रद्धालु ने बताया कि, उसका वीजा करीब 3 बार निरस्त कर दिया गया था, यहां हनुमान जी के दर्शन मात्र से अप्रूव हो गया है। बता दें यहां रोजाना हजारों की संख्या में भक्त अपना पासपोर्ट लेकर वीजा अप्रूव के लिए आते हैं।
हनुमान जी का वीजा प्रधान कार्यालय
अहमदाबाद के खड़िया क्षेत्र में देसाई रोड स्थित हनुमान जी के इस मंदिर को वीजा प्रधान कार्यालय माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में सिर झुकाकर आशीर्वाद लेने से अच्छे लोगों को वीजा मिल जाता है। लोगों की आस्था इस हद तक है कि, लोग इस मंदिर के हनुमानजी को वीजा हनुमान कहने लगे हैं।
कहा जाता है कि इस मंदिर में हनुमानजी के चरणों में पासपोर्ट रखकर आशीर्वाद लेने से बजरंगबली के भक्तों की विदेश जाने की सभी बाधाएं दूर होती हैं। तथा उस व्यक्ति को वीजा मिल जाता है। साथ ही इस चमत्कारिक मंदिर का इतिहास करीब 300 साल से भी ज्यादा पुराना है। ये मंदिर वीजा की आस लिए बैठे लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है।
