हिमालय की गोद में बसा है श्री हरिनारायण का ये पौराणिक मंदिर, 108 जल धाराओं का स्नान दिलाता है मुक्ति

Muktinath mandir in Nepal: नेपाल का श्री हरि नारायण मुक्तिनाथ मंदिर भक्तों में प्रसिद्ध है और गहरी आस्था का केन्द्र है। इस मंदिर में हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग बराबर की आस्था रखते हैं। वहीं जन्माष्टमी पर यहां की धूम देखते ही बनती है। दूर-दूर से भक्त यहां श्री कृष्ण का जन्म दिवस मनाने आते हैं। जानें इस मंदिर के बारे में।

Muktinath mandir in Nepal: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 में 16 अगस्त को मनाई जाएगी। देश दुनिया में लीलाधर के ऐसे कई मंदिर हैं, जो अध्यात्म की एक अलग ही कहानी पेश करते हैं। नेपाल के मुस्तांग जिले में श्री हरि नारायण मुक्तिनाथ मंदिर भी ऐसा ही अनोखा मंदिर है, जहां 108 जल धाराओं में स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है और हरि की कृपा प्राप्त होती है। दरअसल, वैष्णव समुदाय का यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ ही मोक्ष का स्थान भी माना जाता है।

muktinath dham mandir in nepal

नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर (Pic: Canva)

यह मंदिर न केवल हिंदुओं बल्कि बौद्धों के लिए भी पवित्र है, जन्माष्टमी के मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

End of Feed