Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना की जाती है। ये व्रत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी बहुत उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से साधक को भी जन्म- मरण के बंधन से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी के दान- पुण्य भी किया जाता है। आइए जानें कि मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी होता है।
Mokshada Ekadashi 2024 Daan (मोक्षदा एकादशी दान लिस्ट 2024)
कंबल का दानमोक्षदा एकादशी के दिन के समय में सर्दी आ जाती है, इसलिए इस दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़ो का दान करना चाहिए। ठंड में कंबल दान करने से व्यक्ति के ऊपर सदा भगवान विष्णु की कृपा बरसती रहती है।
अन्न दान
एकादशी व्रत अगले दिन पारण के समय में अन्न का दान करना चाहिए या ब्रह्मणों को भोजन कराना चाहिए। अन्न का दान करने से व्यक्ति के भंडार में कभी भी अन्न, धन की कोई कमी नहीं होती है। उसके भंडार भरे रहते हैं।
गुड़ और मूंगफली
मोक्षदा एकादशी के समय में ठंड बढ़ जाती है। इस कारण इस समय में गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। इस दिन गुड़ और मूंगफली का दान करने से साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।
गीता की पुस्तक का दान
मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए इस दिन आप गीता की पुस्तक का दान भी कर सकते हैं। गीता का दान देने से आपके लिए मोक्ष के मार्ग खुलेंगे और अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होगी।
सब्जियों का दान
एकादशी के दिन आप हरी सब्जियों का दान भी कर सकते हैं। इसका दान करने से आपके धन- धान्य में वृद्धि होगी और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी।
