अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 8 December 2024: भानु सप्तमी के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, यहां जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 8 December 2024 (आज का पंचांग 8 दिसंबर 2024): मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन भानु सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 8 December 2024 (आज का पंचांग 8 दिसंबर 2024): आज के दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात के 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज के दिन शतभिषा नक्षत्र शाम के 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:53 से लेकर 12 बजकर 32 मिनट तक रहने वाला है। अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 8 December 2024 (आज का पंचांग 8 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष,पर्व -साप्ताहिक रविवार व्रत

तिथि- सप्तमी

दिवस -रविवार 09:45 pm तक फिर अष्टमी

सूर्योदय-07:03am

सूर्यास्त-05:24pm

नक्षत्र-शतभिषा 04:05 pm तक फिर पूर्वाभाद्रपद

चन्द्र राशि -कुम्भ,स्वामी -शनि

सूर्य राशि- वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल

करण- वणिज 09;45am तक फिर विष्टि

योग- बज्र

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:53 am से 12:32 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:24pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:08am तक

5अमृत काल-06:09am से 07:41am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या करें-आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिवस रविवार है। आज व्रत रहें।आज भगवान सूर्य जी की उपासना तिथि होती है। सूर्य पिता ,आत्मा व यश हैं। आज शिवलिंग पर जलाभिषेक भी करें। भगवान भास्कर को जल दें। इस माह निरंतर ॐ नमः शिवाय मंत्र का मानसिक जप करें। इस माह भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। रविवार का व्रत बहुत ही पुण्यदायी है।मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की विधिवत उपासना होती है,भगवान कृष्ण के नाम का जप करें। आज व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज गुड़ दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं।रविवार का उपवास फलाहारी होता है। आज सूर्य के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें।श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें।

क्या न करें-पिता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article