Mohini Ekadashi 2023 Parana Time and Rules: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर इसी दिन पृथ्वी को असुरों से बचाया था। मोहिनी एकादशी व्रत का यह खास दिन आज है। वहीं, इसका पारण द्वादशी तिथि पर किया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों में, एकादशी व्रत के नियमों का विशेष महत्व बताया गया है। इतना ही नहीं व्रत के साथ-साथ पारण के भी कुछ नियमों को बताया गया है। कहते हैं, इन नियमों का पालन करने से ही व्रत को पूर्ण और फलदाई माना जाता है। जानिए मोहिनी एकादशी व्रत 2023 के पारण का शुभ मुहूर्त और विधि।
Mohini Ekadashi 2023: जानिए मोहिनी एकादशी पर पारण कब और कैसे करें
मोहिनी एकादशी 2023 पारण का समय (Mohini Ekadashi 2023 Paran Time)
- एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 अप्रैल, रात 08:28 बजे से।
- एकादशी तिथि समापन: 01 मई, रात 10:09 बजे तक।
- पारण का समय: 02 मई 2023, सुबह 05:40 बजे से 08:19 बजे तक।
Mohini Ekadashi 2023 Parana Rules (पारण की विधि और नियम):
- एकादशी व्रत के अगले दिन यानी द्वादशी को सबसे पहले भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान करवाएं।
- अब विष्णु भगवान पर अक्षत, दीपक, नैवेद्य आदि अर्पित कर उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।
- पूजन के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन, दान, दक्षिणा आदि करा दें।
- इसके बाद शुभ मुहूर्त में एकादशी के दिन पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद से अपना व्रत खोलें।
- व्रत के पारण वाले दिन चावल जरुर खाना चाहिए, द्वादशी पर चावल खाना उत्तम माना गया है।
- भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। आप एकादशी व्रत का पारण तुलसी के पत्तों को मुंह में डालकर भी कर सकते हैं।
इसके अलावा मान्यता है कि आंवले के पेड़ पर विष्णु भगवान का वास होता है। ऐसे में व्रत का पारण आप आंवला खाकर भी कर सकते हैं।
