जून में संक्रांति कब है 2026, जून में कौन सी संक्रांति आएगी, जानें जून की संक्रांति का नाम और डेट

Mithun Sankranti 2026: जून 2026 में संक्रांति कब आएगी, जानिए मिथुन संक्रांति की सही डेट। जानें क्यों कहा जाता है इसे मिथुन संक्रांति और इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Mithun Sankranti 2026: सनातन परंपरा में सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है और इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। जून 2026 में सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। यह दिन सूर्य उपासना, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को आत्मबल, स्वास्थ्य और करियर का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए मिथुन संक्रांति पर सूर्य अर्घ्य और मंत्र जाप करने से आरोग्यता और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलता है। किस तारीख को होगा सूर्य का राशि परिर्वतन (June 2026 Sankranti Date) जानें जून में कब है संक्रांति।

mithun sankranti 2026

जून में कब है संक्रांति

जून 2026 में संक्रांति कब है

मिथुन संक्रांति 2026 के अवसर पर सूर्य देव 15 जून 2026 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य का यह गोचर बुद्धि, संवाद क्षमता और नई ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है। इस दौरान शिक्षा, करियर और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

End of Feed