भारी लाभ की तैयारी कर लें ये 6 राशियां, उदय होने वाले हैं ‘ग्रहों के राजकुमार’

Budh Uday 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के 'राजकुमार' माने जाने वाले बुध ग्रह 25 जुलाई 2026 को एक बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के अत्यधिक निकट होने के कारण 30 जून से अस्त चल रहे बुध देव अब पुनः उदय होने जा रहे हैं।

Budh Uday 2026 : इस बार का बुध उदय बेहद खास है। इसका कारण यह है कि बुध अपनी ही राशि मिथुन में रहते हुए उदित होंगे और इस दौरान वे देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र (Punarvasu Nakshatra) के पद में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में स्वराशि और गुरु के नक्षत्र का यह संयोग बुद्धि, निर्णय क्षमता और व्यापार के लिए एक बड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है। इस कारण बुध का यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए काफी शुभ रहेगा।

Budh Uday 2026  बुध का उदय देगा लाभ

बुध का उदय देगा लाभ

क्या होता है बुध का उदय

जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत पास आ जाता है, तो उसका प्रभाव कम हो जाता है, जिसे ज्योतिष में 'अस्त' होना कहते हैं, लेकिन जब वह सूर्य से निश्चित दूरी पर आकर दोबारा दिखाई देता है, तो उसे 'उदय' होना कहते हैं। उदय होते ही ग्रह अपनी पूरी शक्ति से काम करने लगता है। चूंकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, बैंकिंग, आईटी और मीडिया के कारक हैं, इसलिए उनके उदित होने से इन क्षेत्रों में मंदी दूर होती है। वहीं पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ 'पुनः धन या सौभाग्य की प्राप्ति' होता है। यानी जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब दोबारा गति पकड़ेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। कुंडली में ग्रहों का गोचर हर व्यक्ति पर अलग प्रभाव डालता है। यह गणना आपकी लग्न राशि पर आधारित है।

End of Feed