Vastu Tips: रात में सोने से पहले भूलकर भी महिला-पुरुष न करें ये काम, दांपत्‍य जीवन हो जाएगा तबाह!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 10:35 AM IST

Vastu Tips: पति-पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद खास होता है। इस रिश्‍ते की डोर जितनी मजबूत होती है, उतनी ही कमजोर भी होती है। इस रिश्‍ते में छोटी सी दरार भी दांपत्‍य जीवन को बर्बाद कर सकता है। दांपत्‍य जीवन को सफल और मजबूत बनाने के लिए वास्‍तु शास्‍त्र में रात के समय सोने से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रात में सोते समय कभी भी आर्थिक तंगी और खर्च पर बात न करें
  • रात में बेड से लेपटॉप और मोबाइल को हमेशा रखें खुद से दूर
  • रात में सोने से पहले भूलकर भी गरिष्‍ठ भोजन न करें

Vastu Tips: दांपत्‍य जीवन में खुशहाली लाने में पति-पत्‍नी का बराबर का योगदार होता है। पति-पत्‍नी का एक दूसरे पर भरोसा और सम्‍मान देने की आदत घर को स्‍वर्ग बना देती है। ऐसे दांपत्‍य अपने जीवन को बेहद सुखमय तरीके से जीते हैं। कहा जाता है कि ऐसे घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। जिससे आर्थिक तरक्‍की आती है। वहीं, जिन दांपत्‍य में एक दूसरे पर भरोसा व मान-सम्‍मान नहीं होता, वे हमेशा झगड़ते रहते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र में गृह कलह के कई कारण बताए हैं। इनमें से एक सोने से जुड़ा हुआ। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, सोने से पहले जो दांपत्‍य ये गलती करते हैं, उनके जीवन में हमेशा गृह क्‍लेस और अन्‍य परेशानियां बनी रहती हैं। खुशहाल दांपत्‍य जीवन के लिए सोने से पहले कभी भी ये काम न करें।

1. सोने से पहले पति-पत्‍नी को कभी भूल कर भी खरीददारी, खर्च या आर्थिक तंगी से जुड़ी बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। इससे दांपत्‍य के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू सकता है जो आपकी रात व नींद खराब करने के साथ आपके रिश्‍तों पर भी बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा कि इस तरह के मुद्दों पर हमेशा शांति के साथ बैठकर ऐसे समय में बात करें, जब दोनों ही तनावरहित हों।

End of Feed