अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 24 january 2023 :बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं, देखें अपना भाग्‍यंक

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 23, 2023, 06:12 PM IST

Aaj Ka Ank Rahifal 24 january 2023 in Hindi Today: आज 24 जनवरी 2023 सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। जन्मांक02 को जाँब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक04 स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Image

Numerology Today , 24 January 2023

Aaj Ka Ank Rahifal 24 january 2023 in Hindi Today: 24 जनवरी 2023 का अंकफल

आज 24 जनवरी 2023 है। 24 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है।यह फ़िल्म मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 24-01-2023 का भाग्यांक 05 ही रहेगा। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध मीडिया, फ़िल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है।आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय- अंक01 02 व 09 मित्र हैं।गुरु व सूर्य प्रगति देंगे।इस अंक का स्वामी सूर्य है।सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है।बहुत जल्द जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जाँब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जाँब में भविष्य में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।व्यवसाय में अंक 05 व 06 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-07 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 05 के स्वामी बुध का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-03 व 05

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी बुध सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।कम्बल का दान करें।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-03 व 08

जाँब व व्यवसाय- अंक 01 व 03 का सहयोग सुखद है।व्यवसाय को बुध व मंगल नई दिशा देंगे। जाँब में आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- बुध व राहु स्किन रोग की सम्भावना दे सकता है।नीले कम्बल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article