अध्यात्म

Basant Panchmi 2023 Date: बसंत पंचमी कब है, विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए करें ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 03:00 PM IST

Basant Panchmi 2023 Date, Basant Panchami upay totke: बसंत पंचमी का पर्व देश में सरस्वती पूजा के तौर पर मनाया जाता है। वैसे ये दिन प्रेम संबंधों को समर्पित भी है। ऐसे में बसंत पंचमी पर शीघ्र विवाह के ये उपाय टोटके आजमा सकते हैं।

Image

Basant Panchmi 2023 Date: बसंत पंचमी कब है, विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए करें ये उपाय

Basant Panchami 2023 Date and Time: 26 जनवरी वीरवार को बसंत पंचमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन से ही वसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन से सर्दियों का समापन होता है और वसंत का आगमन होता है । धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन सरस्वती मां (Saraswati Puja 2023 Date) का जन्म हुआ था और उनका पृथ्वी पर आगमन हुआ था। बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023) पर विद्या, ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। देवी को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर विशेष पूजन और अनुष्ठान किए जाते हैं। बसंत पंचमी ज्ञान आगमन और प्रकृति में नए संचार का प्रतीक है।

वहीं शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी (Basant Panchami Mythology) के दिन कामदेव मदन का जन्म हुआ था। हिंदू शास्त्र में कामदेव को प्रेम और काम का देवता माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख शांति आती है और विवाह संबंधी सारी परेशानी दूर होती है। अगर आपको विवाह संबंधी कोई परेशानी है या आपके दांपत्य जीवन में अड़चन आ रही हैं तो यह उपाय (Basant Panchami Upay Totke) आपकी मदद कर सकते हैं।

Basant panchami upay Totke: Basant Panchami Upay for marriage

1. मनपसंद व्यक्ति से शादी

आप अपने मनपसंद व्यक्ति से शादी करना चाहते हैं तो बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा करें और 'ऊँ नमः काम-देवाय। सकल जन सर्वज्ञान मम् दर्शने उत्कण्ठितं कुरु कुरु, दक्ष इक्षु धर कुसुम-वाणेन हन हन स्वाहा।' (ॐ नमः काम-देवाय। सकल जन सर्वजनन मम दर्शने उत्कांथितम कुरु कुरु, दक्ष इक्षु धर कुसुम-वनेन हन हन स्वाहा) के मंत्र का 21 बार जाप करें ।

Basant Panchami 2022: Puja tips for students & artists

Basant Panchami 2022: Puja tips for students & artists

2. वैवाहिक जीवन में नई ऊर्जा

यदि आप अपने थके हुए वैवाहिक जीवन को पुनर्जीवित करना चाहते हैं तो पीले वस्त्र पहनकर कामदेव के मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है- 'ऊं कामदेवाय: विदमहे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग: प्रचोदयात।' (ॐ कामदेवाय: विद्महे पुष्पबनाय धीमः तन्नो अनंग: प्रचोदयात।)

3. जीवनसाथी से दूर होगी नाराजगी

आपके जीवनसाथी के मन में यदि आपके प्रति गुस्सा और नाराजगी है तो, उसे दूर करने के लिए, यह उपाय करें। एक सफेद कोरे कागज पर सिंदूर से 'क्लीं' लिखकर उसे मोड़कर अपने पति की अलमारी में रख दें जहां वह कपड़े रखते हैं। यह बसंत पंचमी के दिन करना चाहिए। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से नाराजगी दूर होगी।

4. दांपत्य जीवन बना रहेगी सुखमय

अगर आप चाहते है कि आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहे और आपकी सारी परेशानी दूर हो जाए। इसकी लिए बसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं।

Basant Panchami in India in 2023

Basant Panchami in India in 2023

5. चाहते है गुणी साथी

अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवनसाथी सभी गुणों से परिपूर्ण हो और बहुत बुद्धिमान हो इसलिए लिए बसंत पंचमी के दिन कामदेव के एकाक्षर मंत्र के साथ जाप करते हुए हवन करें। हवन में दही और मिश्रित धान अर्पित करें। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी आपका जीवनसाथी बहुत गुणी होगा।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article