Vastu Tips: दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने में पति-पत्नी का बराबर का योगदार होता है। पति-पत्नी का एक दूसरे पर भरोसा और सम्मान देने की आदत घर को स्वर्ग बना देती है। ऐसे दांपत्य अपने जीवन को बेहद सुखमय तरीके से जीते हैं। कहा जाता है कि ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिससे आर्थिक तरक्की आती है। वहीं, जिन दांपत्य में एक दूसरे पर भरोसा व मान-सम्मान नहीं होता, वे हमेशा झगड़ते रहते हैं। वास्तु शास्त्र में गृह कलह के कई कारण बताए हैं। इनमें से एक सोने से जुड़ा हुआ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले जो दांपत्य ये गलती करते हैं, उनके जीवन में हमेशा गृह क्लेस और अन्य परेशानियां बनी रहती हैं। खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए सोने से पहले कभी भी ये काम न करें।
1. सोने से पहले पति-पत्नी को कभी भूल कर भी खरीददारी, खर्च या आर्थिक तंगी से जुड़ी बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। इससे दांपत्य के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू सकता है जो आपकी रात व नींद खराब करने के साथ आपके रिश्तों पर भी बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा कि इस तरह के मुद्दों पर हमेशा शांति के साथ बैठकर ऐसे समय में बात करें, जब दोनों ही तनावरहित हों।
2. रात का समय पति-पत्नी का आंतरिक समय होता है। इस समय को अपने रिश्ते को मजबूत करने में खर्च करना चाहिए। बेड पर जाने के बाद कभी भी लेपटॉप या मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसका सीधा असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। आज के समय में ये गैजेट रिश्ता तोड़ने में सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए इससे बचें।
3. रात में सोने से पहले भूलकर भी गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से आप कई तरह की बीमारियों से घिर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह का भोजन कई बार पति-पत्नी के बीच प्रेम भरे पलों में परेशानी का कारण बनता है। रात में हमेशा हल्का और पौष्टिक भोजन करें।
4. पति-पत्नी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी जीवन से जुड़ी परेशानी भरी बातों की आपसी चर्चा रात में नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो इस बात की जानकारी सुबह अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं। रात में इस तरह की बातों पर चर्चा करने से आप दोनों तनाव में आ सकते हैं। बेहतर होगा कि सोने से पहले एक दूसरे के साथ अच्छी बातें करें।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
