पूजा करते-करते आंखों से आंसू आ जाएं तो इसका क्या मतलब है, जानिए क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

Tears In Eyes During Puja: पूजा करते समय आंखों में आंसू आना क्या भगवान की कृपा का संकेत है? जानिए धार्मिक मान्यताओं में इसका क्या अर्थ माना गया है और कब इसे केवल भावनाओं का स्वाभाविक असर समझना चाहिए।

Tears In Eyes During Puja: कई बार ऐसा होता है कि हम रोज की तरह पूजा कर रहे होते हैं, भगवान का नाम ले रहे होते हैं या आरती गा रहे होते हैं और अचानक आंखों में आंसू आ जाते हैं। उस समय न कोई दुख होता है और न ही कोई खास वजह समझ आती है। ऐसे में मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या यह भगवान की कृपा का संकेत है या फिर मन की कोई सामान्य भावना? धार्मिक मान्यताओं में इस अनुभव को बहुत खास माना गया है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि कभी-कभी गहरी भावनाएं भी आंखों के जरिए बाहर आ जाती हैं। आइए जानते हैं कि पूजा के दौरान आंखों में आंसू आने को धर्म और सामान्य समझ की नजर से कैसे देखा जाता है।

Tears In Eyes During Puja

पूजा के दौरान आंखों में आसूं आना शुभ या अशुभ

जब मन पूरी श्रद्धा से जुड़ जाए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर पूजा करते समय बिना किसी दुख के आंखों में आंसू आ जाएं, तो इसे भगवान के प्रति सच्चे प्रेम और गहरी श्रद्धा का भाव माना जाता है। कहा जाता है कि जब मन पूरी तरह ईश्वर में लग जाता है, तब इंसान अपने आसपास की चिंताओं को कुछ समय के लिए भूल जाता है। उस समय जो भाव भीतर उठते हैं, वे कई बार आंसुओं के रूप में बाहर आ जाते हैं। इसलिए इसे भक्ति का स्वाभाविक अनुभव माना जाता है।

End of Feed