May Rashifal 2025: मई का महीना शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है। ये महीना कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। क्योंकि इस महीने में 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष के नजरिए ये महीना 3 राशि वालों के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। लेकिन ये बदलाव सकारात्मक होंगे। जानिए मई में कौन सा ग्रह कब राशि बदलेगा और इन गोचरों से किन-किन राशि वालों को लाभ होगा।
मई 2025 में पड़ने वाले ग्रह-गोचर (May Grah Gochar 2025)
| ग्रहों के नाम | गोचर समय |
| बुध का मेष और वृषभ राशि में गोचर | 07 मई को 03:53 AM पर मेष राशि में गोचर तो 23 मई 2025 को दोपहर 12:48 पर वृषभ राशि में गोचर |
| सूर्य का वृषभ राशि में गोचर | 14 मई, 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर |
| बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर | 15 मई, 2025 को सुबह 02 बजकर 30 मिनट पर |
| राहु का कुंभ राशि में गोचर | 18 मई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर |
| केतु का सिंह राशि में गोचर | 18 मई 2025 को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर |
| शुक्र का मेष राशि में गोचर | 31 मई 2025 को 11 बजकर 17 मिनट पर |
मई राशिफल 2025 (May Rashifal 2025)
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मई का महीना काफी खास साबित होगा। इस राशि वालों को करियर में मजबूती मिलेगी। मंगल नीच के होने के बावजूद आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस महीने कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। (Also Read- अपनों ने छोड़ दिया है साथ? हिम्मत नहीं टूटने देंगी रामायण की ये खास चौपाइयां)
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को खासतौर पर मई में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगें। करियर में आपको प्रगति मिलने के संकेत हैं और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वित्तीय स्तर पर आपके लिए महीने की शुरुआत अच्छी होगी। आपको धन लाभ होगा और व्यवसाय में भी मुनाफा होगा।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों को मई में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति और संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। खासतौर पर उनके लिए मई का महीना करियर की दृष्टि से मज़बूत रहने वाला है। पूरे महीने आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे लेकिन आवेग में आकर निर्णय लेने से बचना होगा।
