अध्यात्म

May Purnima 2024 Date: मई में पूर्णिमा कब है, जानिए इसकी सही डेट, मुहूर्त और महत्व

May Purnima 2024 Date: मई में वैशाख पूर्णिमा पड़ेगी। इस पूर्णिमा को सिद्धिविनायक पूर्णिमा और शक्ति विनायक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं अनुसार इसी दिन महात्मा बुद्ध का भी जन्म हुआ था इसलिए ये बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। जानिए मई पूर्णिमा की तारीख।

Image

May Purnima 2024 Date

May Purnima 2024 Date And Time (मई में पूर्णिमा कब है 2024): शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं जो कोई भी इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर विधि विधान पूजा पाठ करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मई में वैशाख पूर्णिमा (Vaishakha Purnima 2024 Date) पड़ेगी जिसे बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024 Date) भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं वैशाख पूर्णिमा व्रत का महत्व स्वयं भगवान कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को बताया था। चलिए जानते हैं मई में पूर्णिमा कब है (Mai Mein Purnima Kab Hai 2024)।

मई में पूर्णिमा कब है 2024 (Purnima In May 2024)

मई में वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पड़ेगी जो 23 तारीख को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 22 मई 2024 की शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 23 मई 2024 की शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगी।

वैशाख पूर्णिमा का महत्व (Vaishakha Purnima Ka Mahatva)

वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यताओं अनुसार गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन ही हुआ था। इसलिए ही इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं अनुसारइ इस पूर्णिमा के व्रत का विशेष महत्व होता है। कहते हैं भगवान कृष्ण के कहने पर सुदामा जी ने भी इस व्रत का पालन किया था जिसके प्रभाव से उनके जीवन के सारे दुख दूर हो गए थे।इसलिए ही वैशाख पूर्णिमा का इतना ज्यादा महत्व माना गया है।

वैशाख पूर्णिमा व्रत के फायदे (Vaishakha Purnima Vrat Ke Fayde)

कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखता है उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है और आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। इस व्रत को करने वाला जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाता है। इतना ही नहीं ये व्रत अकाल मृत्यु के भय से भी छुटकारा दिलाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article