May Festivals 2023: मई महीने की शुरुआत मोहिनी एकादशी से हुई है। इसके अलावा निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2023) और अपरा एकादशी भी इसी महीने में पड़ेंगी। सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाल वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) भी इसी महीने की ज्येष्ठ अमावस्या को पड़ेगा। इसके साथ ही 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा पड़ेगी। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा। मई में प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, वृषभ संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी जैसे कई अन्य व्रत-त्योहार भी आएंगे। जानिए मई में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां।
मई में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की डेट
May Festivals 2023 Dates (मई व्रत-त्योहार की तिथि)
| मई महीने की तिथि | दिन | व्रत-त्योहार |
| 1 मई 2023 | सोमवार | मोहिनी एकादशी |
| 3 मई 2023 | बुधवार | प्रदोष व्रत |
| 4 मई 2023 | गुरुवार | नरसिंघ जयन्ती |
| 5 मई 2023 | शुक्रवार | कूर्म जन्यती, बुद्ध पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण, वैशाख पूर्णिमा |
| 6 मई 2023 | शनिवार | नारद जयन्ती |
| 8 मई 2023 | सोमवार | एकदन्त संकष्टी चतुर्थी |
| 15 मई 2023 | सोमवार | वृषभ संक्रांति, अपरा एकादशी |
| 17 मई 2023 | बुधवार | प्रदोष व्रत |
| 19 मई 2023 | शुक्रवार | वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या |
| 20 मई 2023 | शनिवार | इष्टि, चन्द्र दर्शन |
| 30 मई 20023 | मंगलवार | गंगा दशहरा |
| 31 मई 2023 | बुधवार | गायत्री जयन्ती, निर्जला एकादशी |
May 2023 Gochar (मई 2023 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर)
| ग्रह गोचर | तिथि | समय |
| शुक्र का मिथुन राशि में गोचर | 02 मई 2023 | दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर |
| मंगल का कर्क राशि में गोचर | 10 मई 2023 | दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर |
| बुध का मेष राशि में उदय | 10 मई 2023 | रात 12 बजकर 53 मिनट पर |
| सूर्य का वृषभ राशि में गोचर | 15 मई 2023 | सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर |
| बुध मेष राशि में मार्गी | 15 मई 2023 | सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर |
| शुक्र का कर्क राशि में गोचर | 30 मई 2023 | शाम 07 बजकर 39 मिनट पर |
5 May Chandra Grahan 2023 (5 मई 2023 चंद्र ग्रहण)
साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो 05 मई 2023, शुक्रवार को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 08 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसका अंत 06 मई की रात 01 बजकर 02 मिनट पर होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य होगा।
