अध्यात्म

May Ank Jyotish Rashifal 2024: इस मूलांक के लोगों के लिए सही नहीं है मई महीना, किसी खास से मिल सकता है धोखा!

May Ank Jyotish rashifal 2024: जिस तरह से राशियों से किसी भी व्यक्ति के जीवन और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। ठीक वैसे ही अंकज्योतिष में मूलांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम जानेंगे मई का महीना अंकज्योतिष अनुसार किन मूलांक के लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।

Image

May Ank Jyotish 2024

May Ank Jyotish Rashifal 2024: मई महीना मूलांक 9 वालों के लिए नई परेशानियां लेकर आएगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल का विशेष प्रभाव रहता है। अंक ज्योतिष अनुसार मई के महीने में मूलांक 9 वालों को बेहद सतर्क रहना होगा। इस महीने आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

मूलांक 9 वालों के लिए मई महीने में अंक 6 और 5 वाले लोग फेवर में नहीं रहेंगे। इस महीने कोई भी काम आपको बेहद सोच विचार के करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अगर आपका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है तो हो सकता है चीजें आपके पक्ष में न रहें। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। सितारें आपके पक्ष में नहीं हैं तो आपको अपने पर संयम रखना होगा। इसके अलावा इस महीने में आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। जिससे आपका दिल टूटेगा। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो जाएगा।

मूलांक 9 वाले मई में किसी भी प्रकार का निवेश सोच समझकर करें क्योंकि आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। नये काम का प्रारंभ करने से बचें। लव लाइफ में भी सतर्क रहना होगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ संबंध काफी खराब हो सकते हैं। परिवार में भी कलह का माहौल रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपनी वाणी पर भी कंट्रोल रखना होगा नहीं तो दिक्कत में पड़ जाएंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article