Amavasya In May 2024: आज है वैशाख अमावस्या, नोट कर लें पूजा समय और विधि

May Amavasya 2024 Date: धार्मिक मान्यताओं अनुसार अमावस्या का व्रत रखने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पंचांग अनुसार अमावस्या हर महीने में आती है। यहां जानिए मई में अमावस्या कब पड़ेगी।

May Amavasya 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Mahatva: हिंदू वर्ष का दूसरा महीना वैशाख चल रहा है। ऐसे में मई में वैशाख अमावस्या पड़ेगी। इस अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है वैशाख अमावस्या का व्रत रखने से जीवन के बड़े से बड़े दोषों से छुटकारा मिल जाता है। इस अमावस्या पर स्नान दान का भी विशेष महत्व माना गया है। इतना ही नहीं ये दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपाय करने के लिए भी शुभ माना जाता है। जानिए मई में वैशाख अमावस्या कब पड़ रही है।

मई में अमावस्या कब है (May Month Amavasya 2024 Date)

पंचांग अनुसार मई महीने में अमावस्या तिथि 7 मई की सुबह 11 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 8 मई की सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर होगी। उदया तिथि अनुसार 7 मई को अमावस्या व्रत रखा जाएगा।

End of Feed