Mathura Holi 2025 Schedule (मथुरा-वृंदावन होली 2025 शेड्यूल): रंगों का त्योहार होली वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है। लेकिन अगर इस पर्व की खास रौनक की बात करें तो वो मुथरा-वृंदावन में देखने को मिलती है। यही वजह है कि हर साल भारी संख्या में पर्यटक होली मनाने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचते हैं। अगर आप भी इस साल ब्रज की होली में शामिल होना चाहते हैं तो जान लें इसका पूरा शेड्यूल। जान लें 2025 में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में किस दिन कौन सी होली मनाई जाएगी।
Mathura Holi 2025 Schedule
मथुरा-वृंदावन होली 2025 तिथियां और कार्यक्रम (Mathura Holi 2025 Dates And Schedule In Hindi)
7 मार्च 2025- नंदगांव और बरसाना में फाग आमंत्रण दिया जाएगा और शाम में लाडलीजी के मंदिर में लड्डूमार होली का उत्सव मनाया जाएगा।
8 मार्च 2025- बरसाने में रंगीली गली में लट्ठमार होली का उत्सव।
9 मार्च 2025- नंदगांव में लट्ठमार होली।
10 मार्च 2025- बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली।
10 मार्च 2025- कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा का आोजन।
11 मार्च 2025- गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली उत्सव।
12 मार्च 2025-वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली।
13 मार्च 2025- होलिका दहन
14 मार्च 2025-पूरे ब्रज में होली का उत्सव।
15 मार्च 2025-बलदेव के दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा।
16 मार्च 2025-नंदगांव में हुरंगा का आयोजन।
17 मार्च 2025- जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा होगा।
18 मार्च 2025-मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन।
22 मार्च 2025- वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव।
ब्रज की होली क्यों है खास (Braj Holi Significance)
ब्रज में होली की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर से होती है और इसका समापन रंगनाथ मंदिर से होता है। यहां की होली सबसे खास होती है। जिसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि होली की शुरुआत राधा रानी और भगवान कृष्ण ने ही की थी। इसलिए ही मथुरा-वृंदावन में ये त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है।
