Masik Krishna Janmashtami: आज जन्माष्टमी पर छाया भद्रा का साया, जानें कितने बजे होगी पूजा? मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त

Masik Krishna Janmashtami 2025: आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। ये व्रत उन लोगों के लिए भी फलदायी माना जाता है जिन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही आज पूजा और व्रत करने से पारिवारिक व आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है। यहां से आप आज की पूजा का शुभ समय जान सकते हैं।

Masik Krishna Janmashtami 2025: हिंदू कैलेंडर अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो कोई भी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। आज वही खास दिन है। जी हां, आज 11 नवंबर को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। आज के दिन भक्त बड़े धूमधाम और श्रद्धा से लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। आज चूंकि भद्रा का साया भी है तो कान्हा जी की पूजा कितने बजे होगी, ये आप यहां से जान सकते हैं।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी नवंबर 2025 (pic credit: canva)

मासिक जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त-

  • शुभ मुहूर्त- 11:22 AM से 12:04 PM तक
  • गुलिक काल- 11:43 AM से 1:05 PM तक
  • अमृत काल- 12:01 PM से 01:35 PM तक

End of Feed