अध्यात्म

इन 9 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतरीन, पढ़ें 11 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 11 नंवबर 2025 के अंकों का योग 4 है और 11 के अंकों का योग 2 है। ऐसे में आज का दिन केतु और चंद्रमा के प्रभाव में रहने वाला है। यह दिन किन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, यह आप दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह दिन किन लोगों के लिए सबसे अच्छा रहने वाला है।

Image

11 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology Prediction: 11 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन, अंक ज्योतिष में धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक शुभ संयुक्त अंक 11 का प्रभाव लेकर आया है। यह तेजी से सक्सेस और क्रिएटिविटी का अंक है। इसका स्वामी एकल अंक 02 (चंद्रमा) है, जो स्पिरिचुअलिटी देता है। आज का भाग्यांक 04 है, जिसका स्वामी राहु है। चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं।

अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 और 03 हैं। 11 नवंबर 2025 को अंक 11 (चंद्रमा प्रभाव) और भाग्यांक 04 (राहु प्रभाव) का संयोग बन रहा है। चंद्रमा इमोशंस, स्पिरिचुअल इनसाइट और क्रिएटिविटी बढ़ाएगा। राहु अनएक्सपेक्टेड ऑपर्चुनिटी और इनोवेशन देगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, मैनेजमेंट, आईटी और स्पिरिचुअल वर्क के लिए फेवरेबल है। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में थोड़ा स्ट्रगल रहेगा, लेकिन बिजनेस में प्रोग्रेस होगी। मूलांक 04 और 08 वाला सीनियर जॉब में प्रमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य में साइनस या कफ रोग हो सकता है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में काम की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 03 और 06 वाला सीनियर जॉब में फायदा देगा। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी राहु जॉब में बड़ा अवसर देंगे। बिजनेस में रुका धन आएगा। स्वास्थ्य में कफ विकार हो सकता है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 04 और अंक स्वामी राहु हैं। मैनेजमेंट-आईटी जॉब वालों को जबरदस्त सक्सेस मिलेगी। बिजनेस में मूलांक 03 और 02 से शुभ लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में मूलांक 05 और 08 से फायदा मिलेगा। जॉब में उन्नति के सिग्नल हैं। रुके काम में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में थोड़ा स्ट्रगल का दिन है। जॉब में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु और अंक स्वामी शुक्र का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में लीवर पेशेंट सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में अपनी प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। जॉब में सक्सेस है। स्वास्थ्य में शुगर पेशेंट सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में सक्सेस का दिन है। अंक स्वामी शनि और भाग्य स्वामी राहु हैं। शनि और मित्र गुरु टीचिंग, आईटी, बैंकिंग जॉब-बिजनेस में बड़ी सक्सेस देंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बीपी पेशेंट सावधानी बरतें।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

अंक स्वामी मंगल और भाग्य स्वामी राहु हैं। बिजनेस में गुरु-मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में मूलांक 05 और 08 वाले सीनियर्स खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में सावधानी बरतें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article