Masik Durgashtami 2023 Date: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने की परंपरा है। मासिक दुर्गाष्टमी उत्सव मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को होगा। मान्यता है कि इस दिन दान करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है और व्यापार में उन्नति होती है। साथ ही घर में खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं कब दुर्गाष्टमी का व्रत और इसका नियम।
Masik Durgasthami
